उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने बनाई प्रदेश स्तरीय विस्तारक टोली

देहरादून, सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने और अपनी रणनीति को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय विस्तारक योजना के लिए संयोजक और सह संयोजकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का यह कदम चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री की ओर से विधानसभा चुनाव 2027 की विस्तारक योजना के लिए प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों के नामों की सूची जारी की गई है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से तय की गई इन जिम्मेदारियों के माध्यम से विस्तारक योजना के संचालन और समन्वय को गति देने पर जोर रहेगा। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है।

उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर की जा रही यह पहल आगामी दिनों में पार्टी की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकती है।

सत्य संवाद 24×7