पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की लोककला और उत्पाद किए भेंट

नई दिल्ली। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला और स्थानीय उत्पादों की झलक भेंट की। साथ ही कुंभ-2027 की भव्यता को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की।

उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों की भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान से जुड़े कई स्थानीय उत्पाद भेंट किए। इनमें मलारी की पारंपरिक कोट की पट्टी, दोरखा, शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे।

Advertisement

कुंभ-2027 की झलक भी दिखाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कुंभ-2027 की भव्यता को दर्शाती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की। इस भेंट के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और धार्मिक आयोजनों की विशेषता को सामने रखा गया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि के पारंपरिक उत्पादों और लोककला के जरिए राज्य की विशिष्ट पहचान को प्रस्तुत किया।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त