अमित शाह के दौरे से पहले देहरादून में तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

देहरादून। सत्य संवाद 24×7।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परेड ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कार्यक्रम के चलते आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी समय रहते लोगों तक पहुंचाने, पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाने और व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ और आमजन की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त