मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य, बेहतर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
सत्यसंवाद24×7 | खटीमा। खटीमा क्षेत्र में विकास परियोजना को स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में खटीमा क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार खटीमा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सड़कें, सुगम यातायात और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वीकृत परियोजना खटीमा के विकास को नई गति प्रदान करेगी और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खटीमा विकास, विश्वास और प्रगति की नई पहचान स्थापित कर रहा है। नगर के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से खटीमा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
सत्यसंवाद24×7

