गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे में हुआ भव्य स्वागत

हल्द्वानी (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित चौथी प्रभात फेरी शुक्रवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई प्रभात फेरी का विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरबाणी गायन और कीर्तन करते हुए संगत गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड पहुंची, जहां प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया।

गुरबाणी और कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह रामलीला ग्राउंड से हुआ। इसके बाद यात्रा कालाढूंगी चौराहा, भोलानाथ गार्डन, पंजाबी क्वार्टर कॉलोनी, हीरानगर और मुखानी चौराहा होते हुए गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे पहुंची।

प्रभात फेरी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत शामिल हुई। संगत ने गुरबाणी गायन और कीर्तन के माध्यम से प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गुरुद्वारा कमेटी ने किया संगत का स्वागत

गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे के मुख्य सेवादार अमनदीप सिंह टिंकू और कमेटी के सदस्यों ने प्रभात फेरी में शामिल संगत का स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एवं मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह बंटी, महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल, हरजीत सिंह सिंबल, हरपाल सेठी, बंटी सेठी, मनजीत सिंह सेठी, निर्मलजीत सिंह, प्रभजोत सिंह रिंकल, तेजिंदर सिंह नाटी, मालिन कोहली, जसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह और अमन आनंद सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे।

स्त्री सत्संगत की ओर से बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरजीत कौर, बीबी बलजीत कौर, बीबी सतवीर कौर, बीबी रविंदर कौर और बीबी मनमोहन कौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

21 नवंबर को निकलेगी पांचवीं प्रभात फेरी

कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद ने संगत और गुरुद्वारा श्री चार साहिबजादे की कमेटी का आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि पांचवीं प्रभात फेरी 21 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी से गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा, ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव के लिए रवाना होगी। उन्होंने समस्त संगत से समय पर पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त