हल्द्वानी (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिले के पूर्व सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जताया भरोसा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि विनोद मेहरा को मीडिया क्षेत्र का अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाई है, जिसका पार्टी को लाभ मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी मेहरा का अनुभव संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर विनोद मेहरा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
