रुद्रपुर में 27 लाख के विकास कार्यों की सौगात, पीएसी में बनेगा 16 लाख का सीसी मार्ग

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 आदर्श कॉलोनी में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक शिव अरोड़ा ने कुल 27 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक देवेंद्र पिंचा (आईपीएस) की मौजूदगी में विधायक ने पीएसी परिसर में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का शिलान्यास किया। वहीं, घास मंडी स्थित मां चामुंडा मंदिर में 11 लाख रुपये से हुए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

पीएसी परिसर में 200 मीटर सीसी मार्ग का शिलान्यास

31वीं वाहिनी पीएसी के टाइप द्वितीय आवास ब्लॉक तक जाने वाले मार्ग पर विधायक निधि से 200 मीटर लंबे सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। विधायक शिव अरोड़ा ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर पीएसी परिसर में रहने वाले पुलिस परिवारों ने उनका स्वागत किया।

मां चामुंडा मंदिर का सौंदर्यीकरण जनता को समर्पित

विधायक ने घास मंडी स्थित मां चामुंडा मंदिर में 11 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। दोनों कार्यों को मिलाकर वार्ड संख्या 36 में कुल 27 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई।

हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। प्रत्येक वार्ड और गांव तक सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 100 सीटों की मंजूरी, पार्किंग निर्माण, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और काशीपुर बाईपास रोड निर्माण जैसे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।

पुलिस परिवारों की सुविधाओं पर भी दिया जोर

विधायक ने कहा कि 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रहने वाले पुलिस परिवार भी क्षेत्र का हिस्सा हैं। उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पीएसी परिसर में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में उपसेनानायक मनोज कत्याल, शिविरपाल राकेश मेहरा, सहायक सेनानायक विमल रावत, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, नामित पार्षद सतनाम सिंह, धीरेन्द्र भट्ट, अशोक नेगी, गोविन्द राय, सरिता, ममता, मधु सहित स्थानीय निवासी और पीएसी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त