नैनीताल से छह निरीक्षकों की विदाई, एसएसपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

हल्द्वानी (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। नैनीताल जिले से दूसरे जनपदों में स्थानांतरित हुए छह निरीक्षकों के सम्मान में मिनी पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। इस दौरान अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, कार्यशैली और जनहित में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

छह निरीक्षकों को दी गई विदाई

स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, जिन्हें ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, अब बागेश्वर में तैनात होंगे। प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक भवाली और सुशील चंद्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक मुखानी को अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं, हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल को बागेश्वर तथा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा को पिथौरागढ़ में नई जिम्मेदारी मिली है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के साथ एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने स्थानांतरित निरीक्षकों के कार्यकाल की प्रशंसा की। अधिकारियों ने उनके सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव को सराहा तथा अपने अनुभव भी साझा किए।

इस अवसर पर सभी छह निरीक्षकों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित अधिकारियों ने भी नैनीताल में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और वरिष्ठ अधिकारियों तथा सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली विनय सिंह, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑप्स समीरन भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय सहित विभिन्न शाखाओं और थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त