पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में विद्यार्थियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में नई पहल की गई है। विश्वविद्यालय परिसर में सरस्वती, सुभाष, गांधी, अंबेडकर और मंदाकिनी छात्रावासों के बीच प्रस्तावित ‘द वाइब स्ट्रीट’ का बुधवार, 18 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विधिवत शिलान्यास किया।
पांच छात्रावासों के पास बनेगा यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पांच छात्रावासों के निकट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना बनाई गई है। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप की पहल पर प्रस्तावित इस परिसर में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें, जलपान और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
छात्राओं को परिसर से बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
इस सुविधा से सरस्वती, अंबेडकर, मंदाकिनी, सुभाष और गांधी भवन के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। खास तौर पर छात्राओं को शाम छह बजे के बाद दैनिक जरूरतों के लिए परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी रात 10 बजे तक परिसर में ही बैठकर आपस में चर्चा और विचार-विमर्श कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के अधिकारी रहे मौजूद
शिलान्यास समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप, अधिष्ठाता, निदेशकगण, संकाय सदस्य, छात्रावास अभिरक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

