लोकथात महोत्सव में सीएम धामी का भव्य स्वागत, बिंदुखत्ता में उमड़ी लोगों की भीड़

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता पहुंचे, जहां संजय नगर स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर स्वागत और अभिनंदन का माहौल बन गया।

तय समय से देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री को दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम में विलंब के चलते वह करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। इसके बाद वह कार से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे। दोपहर करीब 2:45 बजे उन्होंने लोकथात संस्कृति महोत्सव में सहभागिता की और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के आगमन पर महोत्सव स्थल पर उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में पहुंचे और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन करते हुए महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित नैनीताल जिले के जनप्रतिनिधि, नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त