भीमताल (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ की सफलता के लिए विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में भाजपा उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मेहता को यह जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आते ही भीमताल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा
क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जितेन्द्र मेहता लंबे समय से संगठन और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके अनुभव से भीमताल विधानसभा में ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मेहता के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक संवाद और संगठन की गतिविधियां पहुंचाई जा सकेंगी।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

