हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, सीएम धामी ने महादेव का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

हरिद्वार (हरिद्वार)। सत्य संवाद 24×7। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

गौवंश संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की महत्वपूर्ण पहचान हैं। भारतीय संस्कृति में गाय को सेवा, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Advertisement

उन्होंने गौशालाओं को प्रोत्साहन देने, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनके समुचित भरण-पोषण की व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और प्रीतम सिंह पंवार उपस्थित रहे।

इसके अलावा परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास जी महाराज, स्वामी आत्मानंद जी महाराज, साक्षी जी महाराज सहित अन्य संत-महात्मा और गणमान्य जन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

‘कामधेनु लोक’ के लोकार्पण को गौ-संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त