रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्याएं आयोजित की गईं। ग्राम शिवपुर और फुलसुंगा स्थित गणेश गार्डन में हुए आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का गुणगान किया।
शिवपुर में भजन संध्या, भजनों पर झूमे भक्त
ग्राम शिवपुर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक राहुल कक्कड़, हिमांशु पारीक और पूजा राय ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
गणेश गार्डन में सजा बाबा का भव्य दरबार
तीनपानी डाम रोड स्थित फुलसुंगा के गणेश गार्डन में भी श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संकीर्तन आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा का गुणगान किया और आशीर्वाद लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किए दर्शन
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ठुकराल श्रीमद्भागवत कथा में भी पहुंचे और कथा श्रवण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है।
बड़ी संख्या में श्याम भक्त रहे मौजूद
कार्यक्रमों में संजय ठुकराल, आकाश बाटला, केरू मंडल, अजय नारायण सिंह, विजय शिकारी, रामकुमार, प्रभाकांत दुबे, मनीष ठक्कर, सुनील शर्मा, महेश आर्य, विक्की रावल, योगेश यादव, ज्ञानेश सिंह, सुकुमार मंडल, अभय सिंह, उपकार गॉड, रोहित चौधरी, आरबी सिंह, अजय सिंघल, प्रमोद गोस्वामी, विपिन अरोड़ा, लॉबी दास, राजू यादव, विनोद यादव, निपेंद्र चौहान, विजय चौहान और अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
