नैनीताल में विकासखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई अधिकारियों को मिली नई तैनाती

नैनीताल,सत्य संवाद 24×7।नैनीताल जिले में विकासखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की ओर से जारी कार्यालय आदेशों के तहत प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत कई खंड विकास अधिकारियों को नए विकासखंडों में तैनाती दी गई है।

नैनीताल में विकासखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई अधिकारियों को मिली नई तैनातीनैनीताल में विकासखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई अधिकारियों को मिली नई तैनाती

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, पंकज जोशी को बेतालघाट से रामगढ़ तथा शुभम अग्रवाल को रामगढ़ से बेतालघाट स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, दूसरे आदेश में जगदीश चंद्र पंत को कोटाबाग से धारी और महेश चंद्र गंगवार को धारी से ओखलकांडा में तैनात किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती वाले विकासखंडों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेशों की प्रतिलिपि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

सत्य संवाद 24×7