रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने आज सुबह कैंप कार्यालय में शहर के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने जनहित और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दे महापौर के सामने रखे। महापौर ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों से वार्ता कर दिए आवश्यक निर्देश
जनता की ओर से उठाई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए महापौर विकास शर्मा ने संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता
महापौर ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरवासियों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

