कीर्तिनगर में विधायक विनोद कंडारी की कार को जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे; आईं हल्की चोटें

श्रीनगर गढ़वाल। सत्य संवाद 24×7। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को कीर्तिनगर पुल के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि विधायक क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि वह सुरक्षित हैं और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है।

Advertisement

हादसे में बड़ा नुकसान टला

दुर्घटना के बावजूद विधायक विनोद कंडारी सुरक्षित रहे। उन्हें हल्की चोटें आने की जानकारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हादसे को लेकर चर्चा रही। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

सत्य संवाद 24×7

सच के साथ, हर वक्त