नैनीताल,सत्य संवाद 24×7।नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गोला बाईपास स्थित इंदिरा नगर फाटक के पास सोमवार दोपहर कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 55 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए नीलकंठ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कार और होंडा एक्टिवा के बीच टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे इंदिरा नगर फाटक के पास हुंडई कार संख्या DL 2C AV 2826 और होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 04 AL 6734 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार बाबू पुत्र दिलावर खां, निवासी वार्ड नंबर 32, इंदिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार सवार नैनीताल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नीलकंठ अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों के मुताबिक, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
बनभूलपुरा पुलिस जांच में जुटी
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सत्य संवाद 24×7
