वार्ड-12 को मिली विकास की सौगात, बंधन बैंक से वीरेंद्र रौतेला के आवास तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

खटीमा। सत्य संवाद 24×7। नगर पालिका परिषद खटीमा की ओर से वार्ड नंबर-12 में विकास कार्यों को गति देते हुए बंधन बैंक से वीरेंद्र रौतेला के आवास तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने विधिवत रूप से सड़क का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर के समग्र विकास के संकल्प के साथ पालिका सभी वार्डों में उनकी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर लगातार विकास कार्य करा रही है। प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि नगर के विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही खटीमा को अधिक सुविधायुक्त और विकसित नगर बनाया जा सकता है।

लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सभासद लक्ष्मण सिंह भंडारी, केदार दत्त भट्ट, शांति देवी, नवीन जोशी, कृपाल बिष्ट, नारायण बिष्ट, बलवंत ज्याला, अशोक सक्सेना, प्रवीण कुमार, हरीश चंद्र, भव्या देवी, दिलीप चंद्र, मोहन सिंह, विकास अरोड़ा, प्रेम बल्लभ जोशी, प्रकाश गड़कोटी, सोहन सिंह, ललित भट्ट, केशव मथेला, घनश्याम जोशी और राम दत्त सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सत्य संवाद 24×7/सच के साथ, हर वक्त