नई दिल्ली। सत्य संवाद 24×7। पढ़िए आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार की सुबह की ताजा और प्रमुख खबरें। देश-दुनिया से लेकर उत्तराखंड और खेल जगत तक की अहम सुर्खियों पर डालिए एक नजर।
🌐 देश-दुनिया की प्रमुख खबरें
🔶 दलाई लामा को दिल्ली में मिला टाइप-7 सरकारी बंगला, तिब्बती संसद ने जताया आभार।
🔶 असम में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया हवाई अड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी; मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार।
🔶 27 साल की उम्र, सात साल की बेटी और दो मास्टर डिग्री… मिस यूनिवर्स बनकर जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास।
🔶 ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस ने दुश्मन के एयर डिफेंस को दिया चकमा, डीजी ब्रह्मोस का बड़ा खुलासा।
🔶 पंजाब में किसानों को राहत, भगवंत मान सरकार ने बढ़ाया गन्ने का भाव; आज से शुरू होंगी चीनी मिलें।
🔶 वीर सैनिकों के सम्मान में सप्त शक्ति कमांड आयोजित करेगी ऑनर रन।
🔶 अमृतसर के 450 साल पूरे, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने छात्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।
🔶 अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ शुरू, विजेता को मिलेगी थार; 30 लाख रसगुल्ले और वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा।
🌄 उत्तराखंड की प्रमुख खबरें
🔰 जौनसार-बावर में मनेगी बूढ़ी दिवाली, गांवों में शुरू हुई तैयारियां।
🔰 अर्धकुंभ की तैयारियों के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खास व्यवस्था, 5,625 श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।
🔰 ऋषिकेश में 250 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया आईएसबीटी, मल्टीलेवल पार्किंग का भी प्रस्ताव।
🔰 बिना अनुमति फैक्ट्री लगाने पर कंपनी को नैनीताल हाईकोर्ट का नोटिस।
🏏 खेल जगत की खबरें
🧿 ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिर बादशाहत हासिल करने के करीब, लगाई लंबी छलांग; टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
