देहरादून (देहरादून)। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार रात जारी आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है, जबकि मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर की कमान सौंपी गई है। वहीं, मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल के पद से हटाकर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर को मिले नए SSP
जारी आदेश के अनुसार, अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल बनाया गया है। मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पद से हटाकर एसएसपी पौड़ी बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिहरी की एसएसपी रहीं श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
अन्य IPS अधिकारियों की नई तैनाती
तबादला आदेश के तहत अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
- पंकज भट्ट: सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव।
- अमित श्रीवास्तव प्रथम: एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून से एसपी अभिसूचना।
- अमित श्रीवास्तव द्वितीय: एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली।
- विशाखा अशोक भदाणे: सेनानायक आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय।
- अजय गणपति कुमार: एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ।
- सर्वेश पंवार: एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय।
- जितेंद्र मेहरा: एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय।
मंजूनाथ टीसी को पीएसी की जिम्मेदारी
एसएसपी नैनीताल रहे डॉ. मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। शासन के इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलेगी।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
