लोकथात महोत्सव में दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। आयोजक मंडल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

आयुक्त ने गीत गाकर दर्शकों को झुमाया

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उन्होंने लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत ‘लाल चुन्नी कुरती तेरी काली’ गाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को याद करते हुए उनके गीतों और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में दिए गए योगदान का उल्लेख किया।

लोकगायकों और हास्य कलाकार ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका खुशी जोशी, लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरू और राकेश जोशी ने लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, हास्य लोक कलाकार जीवन दानू ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को खूब हंसाया।

लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास

सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत, पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके साथ ही महोत्सव के माध्यम से स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को जीवंत रखने और लोकसंस्कृति में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त