देहरादून (देहरादून)। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड में शासन और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत 12 आईएएस, 17 आईपीएस सहित कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली और बागेश्वर जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं।

प्रमुख सचिव और सचिव स्तर पर बदली जिम्मेदारियां
एलएल फैनई को फिर से प्रमुख सचिव आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जावलकर से सचिव वित्त का प्रभार हटा दिया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनसे तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
बृजेश कुमार संत से खनन और आबकारी विभाग हटाकर उन्हें सचिव खेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन बनाया गया है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा तथा रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर सचिव और सचिवालय सेवा में भी बदलाव
आईपीएस अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल का प्रभार वापस लिया गया है। रीना जोशी को अपर सचिव श्रम, विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम और अल्पसंख्यक कल्याण, मनोज गोयल को अपर सचिव वित्त तथा मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह बनाया गया है।
अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी मिली है। पीसीएस बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेयरी तथा पीसीएस इलागिरि को आयुक्त नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हटाया गया है, जबकि महिमा रौंकली को अपर सचिव वन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छह जिलों में बदले पुलिस कप्तान
पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत छह जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं। प्रमुख तैनातियां इस प्रकार हैं:
- नैनीताल: अर्पण यदुवंशी को एसएसपी बनाया गया है। मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
- ऊधम सिंह नगर: मणिकांत मिश्रा को एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है।
- पौड़ी गढ़वाल: देवेंद्र पींचा को एसएसपी बनाया गया है।
- टिहरी गढ़वाल: सरिता डोभाल को एसएसपी नियुक्त किया गया है।
- चमोली: अमित श्रीवास्तव-2 को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- बागेश्वर: जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
अमित श्रीवास्तव-1 को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम और श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति को सेनानायक एसडीआरएफ, सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा तथा विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
जितेंद्र मेहरा और सुरजीत पंवार को भी पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तथा शाहजहां अंसारी को पुलिस अधीक्षक फायर बनाया गया है।
शासन के इन आदेशों के बाद प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज शुरू होगा।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
