रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रुद्रपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि ओवरलोडिंग पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर रोक लगाना तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
