रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। गलत दिशा में वाहन चलाकर सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चार मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं।
चार वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल हैं।
पंजीकृत मुकदमों का विवरण—
- मुकदमा संख्या 603/2026: राजेन्द्र पुत्र स्वर्गीय पंचम लाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी सतुईया खास, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)। वाहन संख्या UK 06 CC 2073।
- मुकदमा संख्या 604/2026: राहुल गंगवार पुत्र बन्धु राम, निवासी ग्राम गूलरभोज, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। ट्रैक्टर संख्या UK06AH9152।
- मुकदमा संख्या 605/2026: चरण सिंह पुत्र घूरे लाल, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी सौन, थाना खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)। वाहन संख्या RJ40GA-6114।
- मुकदमा संख्या 606/2026: सुखपाल सिंह पुत्र भजन सिंह, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी मुकन्दपुर, थाना बाजपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)। वाहन संख्या HR58F-8807।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
एसएसपी अजय गणपति ने गलत दिशा में वाहन चलाकर आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
