हरिद्वार पुलिस में फेरबदल, भगवान सिंह महर बने श्यामपुर कोतवाली के नए प्रभारी

हरिद्वार (हरिद्वार)। सत्य संवाद 24×7। जनपद हरिद्वार में पुलिस महकमे में देर रात फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने कई कोतवाली और चौकी प्रभारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर को श्यामपुर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार पुलिस में फेरबदल, भगवान सिंह महर बने श्यामपुर कोतवाली के नए प्रभारी

भगवान सिंह महर को मिली श्यामपुर की कमान

भगवान सिंह महर इससे पहले मंगलौर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। इससे पूर्व वे बुग्गावाला कोतवाली की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब एसएसपी नवनीत भुल्लर ने उन्हें श्यामपुर कोतवाली की कमान सौंपी है।

कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

एसएसपी की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत जनपद की कई कोतवालियों और चौकियों में तैनात प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त