हल्द्वानी, सत्यसंवाद 24×7। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश सह मीडिया संयोजक भुवन जोशी का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा संगठन में मीडिया से जुड़े दायित्वों के तहत भुवन जोशी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके साथ संगठन के मीडिया कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई।

सत्यसंवाद 24×7
