रुद्रपुर में डंपर ने बाइक सवार प्रताप को कुचला, दर्दनाक हादसे में मौत; काशीपुर रोड पर मची अफरा-तफरी

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सुभाष कॉलोनी निवासी प्रताप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे प्रताप को एक डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि हादसे में प्रताप की बाइक का नंबर UK06 BM 8025 है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल हादसे के कारणों और डंपर चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त